| Bachelor of Business Administration (BBA) एक 3 वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है, जो Veer Bahadur Singh Purvanchal University से संबद्ध है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को व्यवसाय, प्रबंधन एवं नेतृत्व कौशल के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु तैयार किया गया है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं कॉर्पोरेट युग में प्रबंधन एवं व्यावसायिक ज्ञान की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सक्षम, आत्मविश्वासी एवं रोजगारोन्मुख बनाता है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं प्रबंधन संबंधी कौशल भी प्रदान करता है, जिससे वे आधुनिक कॉर्पोरेट एवं व्यावसायिक वातावरण की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को विकसित कर सकें। इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, संचार कौशल एवं व्यावसायिक समझ का विकास करना है। |
| इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को Management, Marketing, Finance, Human Resource Management, Business Communication, Entrepreneurship, Accounting एवं Business Environment जैसे महत्वपूर्ण विषयों का विस्तृत अध्ययन कराया जाता है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं से युक्त Smart Classrooms, सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, समृद्ध Library Facility एवं व्यावहारिक शिक्षण पद्धति उपलब्ध कराई जाती है, जिससे विद्यार्थी व्यवसाय एवं प्रबंधन संबंधी विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें। |
| BBA के पढ़त विद्यार्थियों के लिए व्यवसाय एवं प्रबंधन क्षेत्र में अनेक रोजगार अवसर उपलब्ध होते हैं। विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपना सफल करियर बना सकते हैं। | |
| 1 | Marketing Executive |
| 2 | Human Resource Executive |
| 3 | Business Development Executive |
| 4 | Banking & Finance Sector |
| 5 | Sales & Marketing Field |
| 6 | Corporate Management |
| 7 | Entrepreneurship |
| 8 | Start-up Opportunities |
| 9 | Government & Private Sector Jobs |
| इसके अतिरिक्त विद्यार्थी MBA एवं अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने करियर को और अधिक उन्नत बना सकते हैं। | |
| इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसाय एवं प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष, आत्मविश्वासी एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे आधुनिक कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। |