प्रवेश हेतु नियम एवं निर्देश

1 प्रवेश हेतु ऑफ लाइन/ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।
2 अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
3 छात्रों की संख्या अधिक होने पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश योग्यता प्रदर्शी परीक्षा में प्राप्त अंकों में अधिकार (यदि कोई हो) को जोड़ने के पश्चात मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।
4 प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुपालन में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की प्रवेश नियमावली के आधार पर सम्पन्न होगी।
5 स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को सम्बन्धित विषय में स्नातक कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
6 विषयों का आवंटन उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
7 अलग-अलग संकायों/विषयों हेतु अलग-अलग आवेदन करना होगा। विषय परिवर्तन या संकाय परिवर्तन किसी भी दशा में सम्भव नहीं होगा और न ही प्रवेश शुल्क आदि का समायोजन किया जाएगा।
8 किसी भी छात्र को इस दशा में पूर्व से ही एक समय पर संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
9 प्रवेश लेते समय यदि एक स्थान रिक्त हो और दो या दो अधिक अभ्यर्थियों के अंक बराबर हों तो जन्मतिथि में वरिष्ठ छात्र का प्रवेश लिया जाएगा।
10 महाविद्यालय में किसी छात्र का प्रवेश नियमों के विरुद्ध होने अथवा गलत तथ्यों के आधार पर होने की स्थिति में प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा एवं इस दशा में भी जमा शुल्क वापस नहीं होगा।
11 विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार प्रवेश संबंधी निर्णय का अंतिम अधिकार महाविद्यालय के प्राचार्य का है।