| 1 | अभ्यर्थी को प्रवेश के समय अपनी शैक्षणिक अहर्तानुसार एक संकाय (कला संकाय / विज्ञान संकाय / वाणिज्य संकाय) का चयन करना है। यह संकाय विद्यार्थी का अपना संकाय (Own Faculty) कहलाएगा। उसे अपने संकाय के दो मुख्य (मेजर) विषयों (Major Subjects) का चयन करना है। मेजर विषयों का अध्ययन सभी छः सेमेस्टरों में करना है। |
| 2 | अभ्यर्थी तीसरा गौण विषय (Minor Subject) अपने संकाय से ही चुनेगा। माइनर विषय का अध्ययन केवल प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में करना है। |
| 3 | कला संकाय में बी.ए. के विषयों को निम्नलिखित पाँच ग्रुपों में बाँटा गया है। |
| ग्रुप 1: | हिन्दी, उर्दू, संगीत (गायन) |
| ग्रुप 2: | अंग्रेजी, इतिहास |
| ग्रुप 3: | संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान |
| ग्रुप 4: | प्रायोगिक विषय, भूगोल, शारीरिक शिक्षा |
| ग्रुप 5: | प्रायोगिक विषय, गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र |
| अभ्यर्थी एक ग्रुप में से केवल एक विषय ले सकता है। उससे पहले दो मेजर विषयों का चयन करना चाहिए। इसके बाद माइनर विषय का चयन करें। | |
| विज्ञान संकाय में बी.एस-सी (गणित वर्ग) के तीन विषयों गणित, भौतिक एवं रसायन में से कोई दो विषय का चयन करें एवं एक विषय माइनर विषय के रूप में चयन करें। | |
| विज्ञान संकाय में बी.एस-सी (जीव विज्ञान वर्ग) के तीन विषयों (प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) में से कोई दो विषय, मेजर विषय एवं एक विषय माइनर के रूप में चयन किया जा सकता है। वाणिज्य संकाय में बी.कॉम के निर्धारित दो मेजर विषय एवं एक माइनर विषय अनिवार्य है। |