प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरने में सावधानियाँ

1 अभ्यर्थी अपना आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर ही अंकित करें। यह प्रवेश, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालय की परीक्षा, एबीसी/अपार आईडी, स्टूडेंट लॉगिन, आदि कार्यों हेतु आवश्यक है। गलत मोबाइल नम्बर होने पर ओ.टी.पी. एवं सूचनाएँ प्राप्त न होने की दशा में ये सभी कार्य बाधित हो जायेंगे।
2 अभ्यर्थी अपना नाम, माता का नाम, पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि हाईस्कूल प्रमाण पत्र के अनुसार भरेंगे। जन्मतिथि गलत होने पर आगे की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
3 एडमिशन फॉर्म भरने के पश्चात कोई सुधार संभव नहीं होगा। फॉर्म जमा करने से पूर्व अभ्यर्थी स्वयं सुनिश्चित करें कि भरी गई समस्त प्रविष्टियाँ सही हैं।
4 गलत प्रविष्टियों के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।