
प्रिय विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों यह सूचित करते हुए मुझे अपार हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर ने ज्ञान-यज्ञ की अपनी अविरल धारा को डिजिटल युग के पावन तट पर प्रवाहित करते हुए अपनी नवीन वेबसाइट का शुभारंभ किया है। यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, अपितु विद्या का वह दीप है जो अज्ञान के अंधकार को दूर करता है, और आज जब यह दीप डिजिटल संसार में प्रज्वलित हो रहा है, तब इसकी रश्मियाँ सीमाओं से परे जाकर ज्ञान-पिपासुओं के हृदय में आलोक भरेंगी। यह वेबसाइट हमारे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक विरासत, खेल-कौशल एवं नैतिक मूल्यों का जीवंत दर्पण बनेगी। यह विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शिका एवं संदर्भ-पुंज, तथा समाज के लिए सूचना का विश्वसनीय सेतु सिद्ध होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह डिजिटल मंच हमारे संस्थान की कीर्ति-पताका को दूर-दूर तक फहराएगा। आइए, हम सब मिलकर इस नवीन आरोहण को सफल बनाएँ और ज्ञान के इस महायज्ञ में अपनी-अपनी आहुति अर्पित करें। नवीन वेबसाइट के सफल संचालन हेतु समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं तकनीकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह डिजिटल दीप सदा प्रज्वलित रहे और ज्ञान की ज्योति से सम्पूर्ण समाज को आलोकित करता रहे।