परीक्षा व्यवस्था

A परीक्षा व्यवस्था क्रेडिट प्रणाली पर आधारित है।
B प्रत्येक प्रश्नपत्र (कोर्स) को एक निश्चित क्रेडिट दिया गया है। जब छात्र उस प्रश्नपत्र (कोर्स) की परीक्षा उत्तीर्ण करता है, तो वह उस निश्चित क्रेडिट को प्राप्त कर लेता है।
C क्रेडिट प्राप्त करने के लिए परीक्षा देना आवश्यक है। परीक्षा के बिना क्रेडिट अपूर्ण होता है।
D वर्तमान परीक्षा व्यवस्था में सभी प्रश्नपत्र 100 अंकों के हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों को निर्धारित ग्रेडिंग प्रणाली के अनुसार लेटरग्रेड एवं ग्रेड प्वाइंट में परिवर्तित कर दिया जाता है।
E वोकेशनल कोर्स के 100 अंकों में से 60 अंकों की परीक्षा कॉलेज द्वारा सतत आंतरिक मूल्यांकन एवं 40 अंकों की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा बाह्य मूल्यांकन के आधार पर की जाती है।
F अन्य सभी कोर्सेज के 100 अंकों में से 25 अंकों की परीक्षा कॉलेज द्वारा सतत आंतरिक मूल्यांकन एवं 75 अंकों की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा बाह्य मूल्यांकन के आधार पर की जाती है।
G सभी विषयों की लिखित परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार की होती है।
H परन्तु वोकेशनल और को-करीकुलर कोर्सेज की लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होती है।